ePaper

उत्तर प्रदेश में चार साल की बच्ची से दुष्कर्म

Updated at : 10 Jan 2016 4:55 PM (IST)
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में चार साल की बच्ची से दुष्कर्म

मुजफ्फरनगर : जिले के रतनपुरी थाना क्षेत्र के अन्तर्गत रियावली गांव में एक किशोर ने चार वर्षीय एक लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया और उसे पीटा. पुलिस ने आज यहां बताया कि यह घटना कल उस समय हुयी जब 14 वर्षीय लड़का पीड़िता को मिठाई का लालच देकर गन्ने के एक खेत […]

विज्ञापन

मुजफ्फरनगर : जिले के रतनपुरी थाना क्षेत्र के अन्तर्गत रियावली गांव में एक किशोर ने चार वर्षीय एक लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया और उसे पीटा. पुलिस ने आज यहां बताया कि यह घटना कल उस समय हुयी जब 14 वर्षीय लड़का पीड़िता को मिठाई का लालच देकर गन्ने के एक खेत में ले गया, उससे कथित तौर पर बलात्कार किया तथा उसे पीटा.

थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि पीड़िता को एक अस्पताल में भर्ती कराया है और आरोपी फरार है. कुमार ने बताया कि लड़की के पिता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में एक शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस ने बताया कि उत्तेजित परिवार के सदस्य थाना भी पहुंचे और तुरंत कार्रवाई की मांग की। तनाव को देखते हुये गांव में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola