राजनाथ ने की मोदी की लाहौर डिप्लोमेसी की तारीफ, DDCA विवाद पर किया जेटली का बचाव
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Dec 2015 8:01 PM
लखनऊ : केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उनके पाकिस्तानी समकक्ष नवाज शरीफ के साथ कल लाहौर में बिना पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के हुई मुलाकात को ‘नवाचारी कूटनीति’ करार देते हुए इसे पाकिस्तान भारत के संबंध के बारे में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की कल्पना के अनुकूल बताया है. सिंह ने […]
लखनऊ : केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उनके पाकिस्तानी समकक्ष नवाज शरीफ के साथ कल लाहौर में बिना पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के हुई मुलाकात को ‘नवाचारी कूटनीति’ करार देते हुए इसे पाकिस्तान भारत के संबंध के बारे में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की कल्पना के अनुकूल बताया है. सिंह ने आज यहां एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया में देश का नाम ऊंचा करने में अटल जी के बाद यदि किसी ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है तो वह मौजूदा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की है.केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज अपने कैबिनेट सहयोगी वित्तमंत्री अरुण जेटली का भी बचाव किया. जेटली पर इन दिनों डीडीसीए का अध्यक्ष रहने के दौरान हुई गड़बड़ियों को लेकर आम आदमी पार्टी द्वारा प्रत्यक्ष व भाजपा के ही एक सांसद कीर्ति झा आजाद द्वारा परोक्ष आरोप लगाये जा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










