कोहरे ढाया कहर,सड़क हादसे में 9 की मौत

Published at :13 Dec 2015 11:30 AM (IST)
विज्ञापन
कोहरे ढाया कहर,सड़क हादसे में 9 की मौत

लखनऊ : कोहरे ने कहर ढाना शुरू कर दिया है. पूरे उत्तर भारत का इलाका कोहरे की चपेट में है. ट्रेनों की गति धीमी है वहीं कोहरे की वजह से सड़क हादसों की संख्या लगातार बढ़ रही है.गत सप्ताह उत्तर प्रदेश के चित्रकुट और बाराबांकी इलाके में दो सड़क हादसे हुए जिसमें 9 लोग काल […]

विज्ञापन

लखनऊ : कोहरे ने कहर ढाना शुरू कर दिया है. पूरे उत्तर भारत का इलाका कोहरे की चपेट में है. ट्रेनों की गति धीमी है वहीं कोहरे की वजह से सड़क हादसों की संख्या लगातार बढ़ रही है.गत सप्ताह उत्तर प्रदेश के चित्रकुट और बाराबांकी इलाके में दो सड़क हादसे हुए जिसमें 9 लोग काल के गाल में समा गए. जबकि दर्जनों के घायल होने की जानकारी है.

पुलिस के मुताबिक अभी हाल में बीते शुक्रवार को मेला देखने जा रहे है लोगों को एक टेम्पो चित्रकुट स्टेशन जा रहा था तभी सामने से आ रहे तेज गति के रोडवेज बस ने टेम्पो को जबरदस्त टक्कर मार दी जिसमें 6 लोग घटनास्थलप पर ही मारे गए.मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरत-फुरत घायलों को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भिजवाया.

वहीं दूसरी ओर यूपी के बाराबांकी जिले के जैतपुर इलाके में हुई घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी. मरने वाले सभी बहराइच के रहने वाले बताया गए. घटना के मुताबिक एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी जिससे यह घटना हुई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola