एम्स में मुरली मनोहर जोशी का घुटना बदला गया
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली:वरिष्ठ भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी को यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया, जहां उनकी घुटने का आपरेशन किया गया.मुरली मनोहर जोशी कानपुर से भाजपा के सांसद है. वो पार्टी के मार्गदर्शक मंडल के सदस्य है. एम्स के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने कहा, नेता को नौ सितंबर को अस्पताल में भर्ती […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली:वरिष्ठ भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी को यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया, जहां उनकी घुटने का आपरेशन किया गया.मुरली मनोहर जोशी कानपुर से भाजपा के सांसद है. वो पार्टी के मार्गदर्शक मंडल के सदस्य है.
एम्स के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने कहा, नेता को नौ सितंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनके घुटने को बदलने की सर्जरी हुई. वह एम्स के आर्थोपेडिक्स विभाग के तहत एक निजी वार्ड में भर्ती हैं. डाक्टर ने कहा, उनकी स्थिति स्थिर है. उनकी तबीयत तेजी से सुधर रही है और उन्हें एक-दो दिन में छुट्टी दिये जाने की संभावना है. जोशी (82) कानपुर से लोकसभा सदस्य हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










