लक्ष्मीकांत वाजपेयी की कार डिवाइडर से टकरायी, घायल

Published at :23 Aug 2015 7:32 AM (IST)
विज्ञापन
लक्ष्मीकांत वाजपेयी की कार डिवाइडर से टकरायी, घायल

मेरठ : भाजपा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी की कार शनिवार रात एक डिवाइडर से टकरा कर पलट गई जिससे लक्ष्मीकांत वाजपेयी घायल हो गए. भाजपा के प्रदेश मंत्री अश्वनी त्यागी ने बताया कि हादसा उस समय पूर्वी कचहरी मार्ग पर हुआ जब लक्ष्मीकांत वाजपेयी रात करीब दस बजे एक कार्यक्रम से वापस मोहनपुरी […]

विज्ञापन

मेरठ : भाजपा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी की कार शनिवार रात एक डिवाइडर से टकरा कर पलट गई जिससे लक्ष्मीकांत वाजपेयी घायल हो गए. भाजपा के प्रदेश मंत्री अश्वनी त्यागी ने बताया कि हादसा उस समय पूर्वी कचहरी मार्ग पर हुआ जब लक्ष्मीकांत वाजपेयी रात करीब दस बजे एक कार्यक्रम से वापस मोहनपुरी इलाके में स्थित अपने घर लौट रहे थे.

इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने ट्विटर पर लिखा कि मैं ठीक हूं. बस हल्की सी चोट चेहरे पर लगी है और कमर पर झटका लगा है. मेरठ में जिस कार में मैं था वह डिवाइडर पर चढ़कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. टीवी पर समाचार देखकर शुभचिंतक और पार्टी कार्यकर्ता परेशान न हों. बहुत हल्की चोट है, मैं ठीक हूं. उन्होंने लिखा कि एक-दो दिन में आपके बीच पुनः दौड़ता नजर आऊंगा. आपका प्यार, स्नेह और ईश्वर का वरदहस्त मेरे साथ है.

सिविल लाइंस के एसएचओ इकबाल अहमद ने बताया कि चालक के कार से नियंत्रण खो देने के बाद कार पलट गयी और डिवाइडर से जा टकरायी. उन्होंने बताया कि वाजपेयी को तुरंत नजदीक के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है. वाजपेयी के साथ कार में सवार पश्चिमी उत्तर प्रदेश भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री अशोक नागर भी घायल हुए हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola