अखिलेश की इफ्तार पार्टी में शामिल हुए अमर सिंह, आजम खां रहे नदारद
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में सत्तारुढ़ समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने कभी पार्टी के दिग्गज नेताओं में रहे अमर सिंह से आज उनके घर पर जाकर भेंट की. पार्टी सूत्रों के अनुसार, सपा मुखिया यादव दिन में अमर सिंह के गोमती नगर स्थित आवास पहुंचे और वहां लगभग एक घंटे रहे.पार्टी ने […]
विज्ञापन
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में सत्तारुढ़ समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने कभी पार्टी के दिग्गज नेताओं में रहे अमर सिंह से आज उनके घर पर जाकर भेंट की.
पार्टी सूत्रों के अनुसार, सपा मुखिया यादव दिन में अमर सिंह के गोमती नगर स्थित आवास पहुंचे और वहां लगभग एक घंटे रहे.पार्टी ने बहरहाल इसे अनौपचारिक भेंट बताया है और इसके बारे में ज्यादा कोई जानकारी नहीं दी है.अमर सिंह शाम को मुख्यमंत्री अखिलेश की तरफ से उनके सरकारी आवास पर आयोजित रोज इफ्तार पार्टी में भी शामिल हुए, जहां सपा मुखिया यादव के अलावा सरकार के तमाम मंत्री तथा पदाधिकारी मौजूद थे.
सरकार के कद्दावर मंत्री आजम खां बहरहाल इफ्तार पार्टी में नहीं दिखे, जिसको लेकर यह चर्चा भी रही कि वे संभवत: अमर सिंह के साथ सपा मुखिया की मुलाकात से खुश नहीं हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










