वृंदावन के विश्वप्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में यूपी के मुख्य सचिव आलोक रंजन ने प्रसाद खाया-हाथ धोया, विवाद

मथुरा : उत्तरप्रदेश के मुख्य सचिव आलोक रंजन एक बडे विवाद में उलझ गये हैं. उन पर आरोप लगा है कि उन्होंने वृंदावन के विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में न सिर्फ खाना खाया, बल्कि हाथ भी वहीं धोया. बांके बिहारी बंदिर में अदालत की ओर से भोजन करने पर पूर्ण प्रतिबंध है. हालांकि भोजन […]
मथुरा : उत्तरप्रदेश के मुख्य सचिव आलोक रंजन एक बडे विवाद में उलझ गये हैं. उन पर आरोप लगा है कि उन्होंने वृंदावन के विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में न सिर्फ खाना खाया, बल्कि हाथ भी वहीं धोया. बांके बिहारी बंदिर में अदालत की ओर से भोजन करने पर पूर्ण प्रतिबंध है. हालांकि भोजन के रूप में उन्हें प्रसाद ही परोसा गया था, लेकिन वहां उसके खाने पर भी रोक है. उल्लेखनीय है कि देश के प्रथम नागरिक राष्ट्रपति तक को यहां बाहर से दर्शन कराये गये हैं और उनके लिए भी मर्यादा नहीं तोडी गयी है. इस कारण मुख्य सचिव के व्यवहार से श्रद्धालुओं व आमलोगों में भी नाराजगी है. मंदिर के सवायतों ने इस घटना का तीखा विरोध किया है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




