ePaper

आजम खां ‘रणछोड दास’ और ‘पलायनवादी’ नेता हैं : भाजपा

Updated at : 16 Apr 2015 5:35 PM (IST)
विज्ञापन
आजम खां ‘रणछोड दास’ और ‘पलायनवादी’ नेता हैं : भाजपा

बदायूं : भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने आज सूबे की अखिलेश यादव सरकार के वरिष्ठ काबीना मंत्री आजम खां को ‘रणछोड दास’ और ‘पलायनवादी’ नेता करार दिया. बाजपेयी ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में नगर विकास मंत्री आजम के देश छोडने सम्बन्धी बयान के बारे में पूछे जाने […]

विज्ञापन
बदायूं : भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने आज सूबे की अखिलेश यादव सरकार के वरिष्ठ काबीना मंत्री आजम खां को ‘रणछोड दास’ और ‘पलायनवादी’ नेता करार दिया. बाजपेयी ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में नगर विकास मंत्री आजम के देश छोडने सम्बन्धी बयान के बारे में पूछे जाने पर कहा कि अन्तरराष्ट्रीय कानून के मुताबिक अगर कोई राजनेता अपनी सरकार से पीडित है तो उसे शरण देने का प्रावधान है. उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार है.
आजम अगर उससे पीडित हैं तो वह कहीं भी जाकर रह सकते हैं. भाजपा नेता ने कहा ‘‘आजम खां अपने क्षेत्र की समस्याओं को सुलझा नहीं पा रहे हैं और देश छोडने की बात करते हैं, इसलिये मैं उन्हें पलायनवादी और रणछोड दास कहूंगा.’’ गौरतलब है कि रामपुर में वाल्मीकि बस्ती ढहाये जाने के मामले में अपना नाम घसीटे जाने से नाराज आजम ने कल कहा था कि अगर कोई देश उन्हें पनाह दे तो वह सपरिवार हिन्दुस्तान छोडने को तैयार हैं.’’ कश्मीर के अलगाववादी नेता मसर्रत आलम के बारे में पूछे जाने पर बाजपेयी ने कहा कि देश में रहकर देश विरोधी बातें करने वाले को मुल्क में नहीं रहने दिया जाएगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola