मीडिया ने भारत की छवि दुष्कर्मियों के देश की बना दी है : आजम खां
Updated at : 13 Apr 2015 4:21 PM (IST)
विज्ञापन

बदायूं (उप्र) : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला बोलते हुए उत्तर प्रदेश के मंत्री आजम खां ने उन्हें ‘झूठा’ करार दिया और कहा कि जब देश में किसान मर रहा है, उस समय मोदी पेरिस का दौरा कर रहे हैं. आजम ने कल शाम यहां एक कार्यक्रम में कहा कि मोदी बादशाह हैं, जो झूठ […]
विज्ञापन
बदायूं (उप्र) : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला बोलते हुए उत्तर प्रदेश के मंत्री आजम खां ने उन्हें ‘झूठा’ करार दिया और कहा कि जब देश में किसान मर रहा है, उस समय मोदी पेरिस का दौरा कर रहे हैं.
आजम ने कल शाम यहां एक कार्यक्रम में कहा कि मोदी बादशाह हैं, जो झूठ बोलते हैं. वह वायदों को पूरा करने में विफल रहे. मीडिया पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि अब यह ‘कारोबार’ हो गया है. कारोबार के लिए मीडिया किसी भी हद तक जा सकता है.
बदायूं के कथित बलात्कार मामले का जिक्र करते हुए आजम ने कहा कि मीडिया की झूठी खबरों के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की छवि खराब हुई.उन्होंने कहा कि एक गलत खबर ने भारत को बलात्कारियों को देश बना दिया. यहां तक कि संयुक्त राष्ट्र ने उस घटना का संज्ञान लिया था. आजम ने कहा कि मीडिया को जितनी आजादी भारत में है, उतनी दुनिया के किसी अन्य देश में नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




