गौरी गणेश की पूजा को बीएसपी राष्ट्रीय महासचिव ने मनुवादियों की साजिश करार दिया

लखनऊः बहुजन समाजवादी पार्टी ने अपने राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य के उस बयान से किनारा कर लिया है जिसमें उन्होंने हिंदू धर्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है. पार्टी प्रमुख मायावती ने उनके बयान से किनारा करते हुए कहा कि यह उनका व्यक्तिगत विचार है. इससे पार्टी का कोई संबंध नहीं हम सभी धर्मों का […]
लखनऊः बहुजन समाजवादी पार्टी ने अपने राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य के उस बयान से किनारा कर लिया है जिसमें उन्होंने हिंदू धर्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है. पार्टी प्रमुख मायावती ने उनके बयान से किनारा करते हुए कहा कि यह उनका व्यक्तिगत विचार है. इससे पार्टी का कोई संबंध नहीं हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं और सब को एक साथ लेकर चलने पर विश्वास रखते है. मायावती ने कहा कि बीएसपी बाबा साहब भीमराव आंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान के धर्म-निरपेक्षता के मूल सिद्धान्त के अनुसार सभी धर्मों के रहन-सहन, शादी-विवाह, पूजा-पाठ तथा उनकी संस्कृति के तौर तरीकों का आदर करती है।. सूत्र बताते है कि पार्टी स्वामी प्रसाद के बयान से नाराज है और उन पर कार्रवाई का मन बना रही है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




