CAA हिंसक प्रदर्शन : गाजियाबाद में अगले 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा निलंबित
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Dec 2019 9:00 PM
गाजियाबाद : उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) को लेकर हुए हिंसक प्रदर्शनों को देखते हुए यहां इंटरनेट सेवा बृहस्पतिवार रात 10 बजे से अगले 24 घंटे के लिए निलंबित रहेगी. यह प्रतिबंध रात शुक्रवार रात 10 बजे तक लगा रहेगा. इस महीने में ऐसा दूसरी बार हो रहा है जब […]
गाजियाबाद : उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) को लेकर हुए हिंसक प्रदर्शनों को देखते हुए यहां इंटरनेट सेवा बृहस्पतिवार रात 10 बजे से अगले 24 घंटे के लिए निलंबित रहेगी.
यह प्रतिबंध रात शुक्रवार रात 10 बजे तक लगा रहेगा. इस महीने में ऐसा दूसरी बार हो रहा है जब इंटरनेट सेवा निलंबित कर दी गई है. जिला मजिस्ट्रेट अजय शंकर पांडे ने बताया कि सभी मोबाइल कंपनियों को सेवा निलंबित रखने के लिए कहा गया है.
उन्होंने कहा कि यह निर्णय सोशल मीडिया पर घृणा को बढ़ाने वाली टिप्पणियों पर रोक लगाने के लिए लिया गया है. पांडे ने कहा कि असामाजिक तत्व इंटरनेट सेवा का फायदा घृणा को बढ़ावा देने और सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने के लिए उठाने में सक्षम नहीं होंगें. उन्होंने कहा कि हिंसा और आगजनी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










