गंगा बैराज की सीढियों पर अचानक फिसले प्रधानमंत्री मोदी, देखें वीडियो

कानपुर (उप्र) : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को गंगा बैराज की सीढियां चढ़ते वक्त अचानक फिसल गये. प्रधानमंत्री राष्ट्रीय गंगा परिषद् की बैठक के सिलसिले में यहां पहुंचे थे. गंगा बैराज की सीढियों पर वह अचानक फिसलकर गिर गये. मोदी की सुरक्षा में तैनात एसपीजी के जवानों ने उन्हें तुरंत संभाला. मौके पर अफरातफरी मच […]
कानपुर (उप्र) : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को गंगा बैराज की सीढियां चढ़ते वक्त अचानक फिसल गये. प्रधानमंत्री राष्ट्रीय गंगा परिषद् की बैठक के सिलसिले में यहां पहुंचे थे. गंगा बैराज की सीढियों पर वह अचानक फिसलकर गिर गये. मोदी की सुरक्षा में तैनात एसपीजी के जवानों ने उन्हें तुरंत संभाला.
मौके पर अफरातफरी मच गयी, हालांकि प्रधानमंत्री को किसी तरह की चोट नहीं लगने की खबर है. प्रधानमंत्री मोदी विशेष विमान से सुबह कानपुर के चकेरी हवाई अड्डे पर उतरे. वहां उनका स्वागत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों तथा केंद्रीय मंत्रियों ने किया.
PM Modi falls on Ganga-Ghat stairs
and Sir @narendramodi hope you're fine🙏#Kanpur #NamamiGange#NarendraModi #Modi pic.twitter.com/0xi5GLzB5w— omprakash pawar (ओपी पवार) (@Oppawar1) December 14, 2019
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




