उन्नाव पीड़िता के परिजन सीएम योगी को बुलाने की जिद पर अड़े, अंतिम संस्कार रोका
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

उन्नावः जिंदा जला दी गई उन्नाव की बलात्कार पीड़िता के परिजन ने कहा है कि वे पीड़िता का तब तक अंतिम संस्कार नहीं करेंगे, जब तक उत्तर प्रदेश को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनसे मिलने नहीं आते. पीड़िता के अंतिम संस्कार की प्रशासनिक तैयारियों के बीच मृतका की बहन ने कहा कि जब तक मुख्यमंत्री आदित्यनाथ […]
विज्ञापन
उन्नावः जिंदा जला दी गई उन्नाव की बलात्कार पीड़िता के परिजन ने कहा है कि वे पीड़िता का तब तक अंतिम संस्कार नहीं करेंगे, जब तक उत्तर प्रदेश को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनसे मिलने नहीं आते. पीड़िता के अंतिम संस्कार की प्रशासनिक तैयारियों के बीच मृतका की बहन ने कहा कि जब तक मुख्यमंत्री आदित्यनाथ मौके पर नहीं आते और कड़ी कार्रवाई का आश्वासन नहीं देते, तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा.
पीड़िता की बहन ने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री से खुद बात करनी है. उसने यह भी कहा कि उसकी बहन की सरकारी नौकरी लगने वाली थी. पीड़िता की बहन ने कहा कि परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जानी चाहिए और घटना के जिम्मेदार आरोपियों को तत्काल फांसी दी जानी चाहिए.
उल्लेखनीय है कि पीड़िता की शुक्रवार देर साथ दिल्ली के एक अस्पताल में मौत हो गई थी. राज्य सरकार ने पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपए और प्रधानमंत्री आवास देने की घोषणा की है. उन्नाव की वो बेटी जिसे गुरुवार यानी 5 दिसंबर की सुबह मिट्टी का तेल डालकर जला दिया गया. जलाए जाने के 65 घंटे बाद जब रेप पीड़िता का शव उसके घर पहुंचा तो पूरा गांव गमगीन ह उठा.
उसने करीब 40 घंटे तक जीवन से संघर्ष किया, लेकिन शुक्रवार रात 11 बजकर 40 मिनट पर हार गई और मौत के मुंह में समा गई. गांव में तनाव के माहौल को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है. पुलिस चाहती थी कि रात में ही अंतिम संस्कार हो जाए लेकिन परिवार नहीं माना.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










