ePaper

सपा में शामिल नहीं होंगे शिवपाल सिंह यादव, लखनऊ में कही यह बात

Updated at : 03 Oct 2019 5:07 PM (IST)
विज्ञापन
सपा में शामिल नहीं होंगे शिवपाल सिंह यादव, लखनऊ में कही यह बात

लखनऊ : प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और समाजवादी पार्टी से विधायक शिवपाल सिंह यादव समाजवादी पार्टी में नहीं लौटेंगे. उन्होंने गुरुवार को संकेत दिया कि वह विधानसभा की सदस्यता के लिए अयोग्य घोषित करने की याचिका वापस लेने के संबंध में सपा द्वारा की गयी पेशकश को मंजूर नहीं करेंगे. जसवंत नगर सीट से […]

विज्ञापन

लखनऊ : प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और समाजवादी पार्टी से विधायक शिवपाल सिंह यादव समाजवादी पार्टी में नहीं लौटेंगे. उन्होंने गुरुवार को संकेत दिया कि वह विधानसभा की सदस्यता के लिए अयोग्य घोषित करने की याचिका वापस लेने के संबंध में सपा द्वारा की गयी पेशकश को मंजूर नहीं करेंगे.

जसवंत नगर सीट से सपा विधायक शिवपाल ने विधानसभा के विशेष सत्र में अपने संबोधन के बाद संवाददाताओं से बातचीत में एक सवाल पर कहा कि सपा आखिर क्यों उनकी विधानसभा सदस्यता समाप्त करने की याचिका वापस लेने की बात कर रही है. उनसे सपा में वापसी करने की स्थिति में उन्हें अयोग्य घोषित करने की याचिका वापस लेने की सपा की शर्त के बारे में पूछा गया था.

शिवपाल ने कहा कि उन्होंने सपा को बहुत मौके दिये, लेकिन अब उन्होंने अपनी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी बना ली है. विधानसभा में सपा और विपक्ष के नेता रामगोविंद चौधरी ने पिछले महीने शिवपाल की सपा से विधानसभा सदस्यता समाप्त करने की अर्जी दी थी.

हाल में उन्होंने बलिया में संवाददाताओं से कहा था कि अगर शिवपाल अपनी पार्टी खत्म कर सपा में शामिल हो जायें, तो उनकी अयोग्यता संबंधी अर्जी वापस ली जा सकती है. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से नाराजगी के बाद शिवपाल ने पिछले साल प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का गठन किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola