ePaper

उत्तर प्रदेश : साढ़े तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म, 23 साल का युवक है आरोपी

Updated at : 06 Sep 2019 2:42 PM (IST)
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश : साढ़े तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म, 23 साल का युवक है आरोपी

बलिया (उप्र) : उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के एक गांव में साढ़े तीन वर्ष की बच्ची से कथित रूप से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. आरोपी पड़ोस का ही 23 वर्षीय युवक है. पुलिस के आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि साढ़े तीन साल की दलित बच्ची के […]

विज्ञापन

बलिया (उप्र) : उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के एक गांव में साढ़े तीन वर्ष की बच्ची से कथित रूप से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. आरोपी पड़ोस का ही 23 वर्षीय युवक है. पुलिस के आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि साढ़े तीन साल की दलित बच्ची के पिता ने गुरुवार को पड़ोसी चंदन 23 के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है.

शिकायत के मुताबिक, बच्ची सुबह अन्य बच्चों के साथ घर के नजदीक खेल रही थी. उसी समय चंदन आया, बच्ची को नजदीक बनी झोपड़ी में ले गया एवं उसके साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया. घटना के बाद से युवक फरार है. उन्होंने बताया कि पिता की शिकायत पर चंदन के विरुद्ध भारतीय दंड संहित एवं पॉस्को अधिनियम के तहत नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola