योगी के मंत्री ने मायावती पर लगाया सनसनीखेज आरोप, कांशीराम के मौत की सीबीआई जांच की मांग की

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार के योगी कैबिनेट में शामिल मंत्री गिरिराज सिंह धर्मेश ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर तीखा हमला बोला. एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बात करते हुए गिरिराज सिंह धर्मेश ने मायावती पर सनसनीखेज आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि, बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम की मृत्यु स्वाभाविक रूप से नहीं हुई […]
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार के योगी कैबिनेट में शामिल मंत्री गिरिराज सिंह धर्मेश ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर तीखा हमला बोला. एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बात करते हुए गिरिराज सिंह धर्मेश ने मायावती पर सनसनीखेज आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि, बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम की मृत्यु स्वाभाविक रूप से नहीं हुई थी, बल्कि संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी मौत हुई थी.
Uttar Pradesh Minister Giriraj Singh Dharmesh: Kanshi Ram (BSP founder) didn't die naturally, he died in suspicious circumstances, he was being treated under Mayawati's watch. Kanshi Ram's sister is saying Mayawati murdered him, I'll appeal to the CM to get it investigated by CBI pic.twitter.com/ILqfdZVHU6
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 29, 2019
गिरिराज सिंह धर्मेश ने ये भी कहा कि कांशीराम का इलाज मायावती की देख-रेख में किया जा रहा था. इसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी मौत हो गई. धर्मेश ने दावा किया कि कांशीराम की बहन ने भी कांशीराम की हत्या किए जाने की आशंका जताई थी. उन्होंने कहा कि मैं सीएम से अपील करूंगा कि मामले की सीबीआई जांच हो. बता दें कि बीते दिनों की मायावती एक बार फिर से पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनी गई हैं.
मायावती पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप
मंत्री गिरिराज सिंह यहीं नहीं रूके. उन्होंने बसपा प्रमुख मायावती पर धोखाधड़ी का आरोप भी लगाया. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें तीन बार मुख्यमंत्री बनाया. उनकी जान बचाई लेकिन उन्होंने हमें धोखा दिया. इस दौरान गिरिराज ने मायावती पर आपत्तिजनक टिप्पणी भी कर दी. बता दें कि बसपा प्रमुख मायावती अटल बिहारी वाजपेयी के दौर में बीजेपी के सहयोग से राज्य में सरकार बना चुकी हैं लेकिन हालिया दिनों में वो बीजेपी की नीतियों की धूर विरोधी रही हैं.
Uttar Pradesh Minister Giriraj Singh Dharmesh: Mayawati is like a naked live wire, whoever touches her will die. Bharatiya Janata Party (BJP) made her Chief Minister thrice, saved her life but she betrayed us. https://t.co/uD9fnYbilq pic.twitter.com/Us9q8mq5Rr
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 29, 2019
मायावती ने केंद्र के फैसले का समर्थन किया था
हालांकि जब केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाकर उसे केंद्रशासित प्रदेश बनाने का फैसला किया तो मायावती ने इसका समर्थन किया. यही नहीं, जब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अन्य विपक्षी नेताओं के साथ घाटी का दौरा करने की कोशिश की तो मायावती ने इसकी भी आलोचना की. उन्होंने कहा कि विपक्ष को सरकार के इस फैसले के पक्ष में जिम्मेदार रवैया अख्तियार करना चाहिए. मायावती ने कहा कि, जब तक हालात सामान्य नहीं हो जाते वहां जाना उचित नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




