ePaper

प्रियंका गांधी ने वीडियो शेयर करके योगी सरकार पर साधा निशाना, कही ये बात

Updated at : 25 Jul 2019 1:07 PM (IST)
विज्ञापन
प्रियंका गांधी ने वीडियो शेयर करके योगी सरकार पर साधा निशाना, कही ये बात

लखनऊ/नयी दिल्ली : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध कम नहीं हो रहे हैं और कानून के रखवाले ही लोगों के साथ गलत व्यवहार कर रहे हैं. प्रियंका ने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि छेड़खानी की रिपोर्ट लिखवाने गयी लड़की के […]

विज्ञापन

लखनऊ/नयी दिल्ली : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध कम नहीं हो रहे हैं और कानून के रखवाले ही लोगों के साथ गलत व्यवहार कर रहे हैं.

प्रियंका ने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि छेड़खानी की रिपोर्ट लिखवाने गयी लड़की के साथ इस तरह का व्यवहार हो रहा है. एक तरफ उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध कम नहीं हो रहे, दूसरी तरफ कानून के रखवालों का ये बर्ताव है.

VIDEO

उन्होंने कहा कि महिलाओं को न्याय दिलाने की पहली सीढ़ी है कि उनकी बात सुनी जाए. कांग्रेस महासचिव ने जो वीडियो शेयर किया है उसे उन्होंने उत्तर प्रदेश के एक थाने का बताया है, हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि यह राज्य में किस स्थान का वीडियो का है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola