ePaper

बोलीं बसपा सुप्रीमो मायावती- लोकतंत्र के इतिहास का काला अध्याय है कर्नाटक घटनाक्रम

Updated at : 24 Jul 2019 12:53 PM (IST)
विज्ञापन
बोलीं बसपा सुप्रीमो मायावती- लोकतंत्र के इतिहास का काला अध्याय है कर्नाटक घटनाक्रम

लखनऊ : बसपा सुप्रीमो मायावती ने बुधवार को कहा कि कर्नाटक में जिस तरह सत्ता और धनबल का इस्तेमाल कर विपक्ष की सरकार को गिराने का काम किया गया, वह लोकतंत्र के इतिहास में काले अध्याय के रूप में दर्ज किया जाएगा. मायावती ने कर्नाटक विधानसभा में एच डी कुमारस्वामी के विश्वास मत हारने के […]

विज्ञापन

लखनऊ : बसपा सुप्रीमो मायावती ने बुधवार को कहा कि कर्नाटक में जिस तरह सत्ता और धनबल का इस्तेमाल कर विपक्ष की सरकार को गिराने का काम किया गया, वह लोकतंत्र के इतिहास में काले अध्याय के रूप में दर्ज किया जाएगा. मायावती ने कर्नाटक विधानसभा में एच डी कुमारस्वामी के विश्वास मत हारने के कुछ ही घंटे बाद बसपा के एकमात्र विधायक को पार्टी से निष्कासित कर दिया था.

उन्होंने कहा कि कर्नाटक में भाजपा ने संवैधानिक मर्यादाओं को ताक पर रखने के साथ-साथ जिस प्रकार से सत्ता व धनबल का इस्तेमाल करके विपक्ष की सरकार को गिराने का काम किया है, वह लोकतंत्र के इतिहास में काले अध्याय के रूप में दर्ज रहेगा.

मायावती ने कहा कि इसकी जितनी भी निन्दा की जाए वह कम है. उन्होंने इससे पहले मंगलवार को ट्वीट किया था, ”कर्नाटक में कुमारस्वामी सरकार के समर्थन में वोट देने के पार्टी हाईकमान के निर्देश का उल्लंघन करके बसपा विधायक एन. महेश आज विश्वास मत में अनुपस्थित रहे, जो अनुशासनहीनता है जिसे पार्टी ने अति गंभीरता से लिया है.

बसपा सुप्रीमो ने कहा, ”… और इसलिए महेश को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया गया.”

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola