ePaper

यूपी सरकार ने सपा सांसद आजम खान को घोषित किया भू-माफिया, 10 दिन में 23 मुकदमे दर्ज

Updated at : 19 Jul 2019 1:49 PM (IST)
विज्ञापन
यूपी सरकार ने सपा सांसद आजम खान को घोषित किया भू-माफिया, 10 दिन में 23 मुकदमे दर्ज

लखनऊः उत्तर प्रदेश के रामपुर से सपा सांसद आजम खान को राज्या सरकार ने भू-माफिया घोषित किया है. उनपर किसानों का जमीन हड़पने का आऱोप है. रामपुर प्रशासन ने राज्य सरकार के ऐंटी-भू माफिया पोर्टल पर आजम खान को सूचीबद्ध कर दिया है. सांसद आजम खान और उनके एक सहयोगी के खिलाफ 26 किसानों की […]

विज्ञापन
लखनऊः उत्तर प्रदेश के रामपुर से सपा सांसद आजम खान को राज्या सरकार ने भू-माफिया घोषित किया है. उनपर किसानों का जमीन हड़पने का आऱोप है. रामपुर प्रशासन ने राज्य सरकार के ऐंटी-भू माफिया पोर्टल पर आजम खान को सूचीबद्ध कर दिया है.

सांसद आजम खान और उनके एक सहयोगी के खिलाफ 26 किसानों की पांच हजार हेक्टेयर जमीन हड़पकर मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के निर्माण में इस्‍तेमाल करने का संगीन आरोप है. आजम के खिलाफ बीते एक हफ्ते में 13 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं. जिला प्रशासन ने आजम के खिलाफ कार्रवाई की है.
एसडीएम की तरफ से उनका नाम ऐंटी-भू माफिया पोर्टल में दर्ज कर लिया गया. मामले में आजम खान ने कहा कि जब से वो रामपुर से सांसद के तौर जीते हैं तब से भाजपा उन्हें परेशान कर रही है. मेरे खिलाफ लगाए गए सारे आरोप फर्जी हैं. अगर वो चाहें तो किसी भी तरह की जांच करा लें. यहां चारो तरफ सिर्फ मेरे दुश्मन हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola