मायावती का पीएम मोदी पर हमला, कहा- राजनीतिक षड्यंत्र चरम पर, जनता माफ नहीं करेगी

लखनऊ : बसपा प्रमुख मायावती ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला किया. उन्होंने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि उत्तर प्रदेश सहित देश के जिन राज्यों में भी भाजपा की सरकारें हैं वहां चुनाव में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग चरम पर बना हुआ है. खासकर वोट वाले दिन तो हर सीमा लांघ […]
लखनऊ : बसपा प्रमुख मायावती ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला किया. उन्होंने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि उत्तर प्रदेश सहित देश के जिन राज्यों में भी भाजपा की सरकारें हैं वहां चुनाव में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग चरम पर बना हुआ है. खासकर वोट वाले दिन तो हर सीमा लांघ दी जाती है. यूपी, महाराष्ट्र, त्रिपुरा आदि इसके खास उदाहरण हैं. फिर भी चुनाव आयोग इसका उचित संज्ञान क्यों नहीं ले रहा है?
पीएम श्री मोदी को पता है कि हर प्रकार के षडयंत्रों आदि के बावजूद उनकी निरंकुश सरकार जा रही है। इसीलिए वे गै़र-बीजेपी राज्यों में अनैतिकता, हिंसा आदि के साथ-साथ सपा-बसपा सहित विपक्ष के शीर्ष नेताओं को भी सीबीआई, ईडी, आईटी आदि सरकारी मशीनरी के जरिए भयभीत करने में लगे हुए हैं।
— Mayawati (@Mayawati) May 1, 2019
अगले ट्वीट में उन्होंने लिखा कि पीएम मोदी को पता है कि हर प्रकार के षडयंत्रों आदि के बावजूद उनकी निरंकुश सरकार जा रही है. इसीलिए वे गै़र-भाजपा राज्यों में अनैतिकता, हिंसा आदि के साथ-साथ सपा-बसपा सहित विपक्ष के शीर्ष नेताओं को भी सीबीआई, ईडी, आईटी आदि सरकारी मशीनरी के जरिए भयभीत करने में लगे हुए हैं.
और अभी हाल में इनका जनविरोधी अहंकार इतना सर चढ़कर बोला कि इन्होंने बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के 40 विधायक तोड़कर ममता बनर्जी सरकार गिराने की खुलेआम धमकी भी दे डाली जो राजनीतिक षडयंत्र का चरम है, जिसके लिए बंगाल व देश की जनता उन्हें कभी भी माफ करने वाली नहीं है।
— Mayawati (@Mayawati) May 1, 2019
एक अन्य ट्वीट में मायावती ने पश्चिम बंगाल का मामला उठाते हुए लिखा कि अभी हाल में इनका जनविरोधी अहंकार इतना सर चढ़कर बोला कि इन्होंने बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के 40 विधायक तोड़कर ममता बनर्जी सरकार गिराने की खुलेआम धमकी भी दे डाली जो राजनीतिक षडयंत्र का चरम है, जिसके लिए बंगाल व देश की जनता उन्हें कभी भी माफ करने वाली नहीं है. आपको बता दें कि पिछले दिनों पीएम मोदी ने बंगाल की एक रैली में दावा किया है कि तृणमूल कांग्रेस के 40 विधायक उनके संपर्क में हैं और भाजपा के आम चुनाव जीतने के बाद अपनी पार्टी छोड़ देंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




