UP: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर भयानक हादसा, 7 की मौत, 34 घायल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह भयानक हादसा हुआ. जानकारी के अनुसार यात्रियों से भरी बेकाबू बस और ट्रक के बीच टक्कर हो गयी जिसमें सात लोगों की जान चली गयी. हादसे में 34 लोग घायल भी हुए हैं जिनमें दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसा मैनपुरी के करहल […]
विज्ञापन
मैनपुरी: उत्तर प्रदेश में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह भयानक हादसा हुआ. जानकारी के अनुसार यात्रियों से भरी बेकाबू बस और ट्रक के बीच टक्कर हो गयी जिसमें सात लोगों की जान चली गयी. हादसे में 34 लोग घायल भी हुए हैं जिनमें दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है.
हादसा मैनपुरी के करहल इलाके में हुआ है. हादसे के बाद जानकारी फौरन पुलिस को दी गयी जिसके बाद वहां राहत-बचाव चलाया गया. घटनास्थल पर क्रेन भी बुलाई गयी. घायलों को सैफई के अस्पताल भेजा गया.
विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










