ePaper

Mathura : बांकेबिहारी मंदिर में टाइलें गिरीं, दो श्रद्धालु घायल

Updated at : 06 Apr 2019 12:41 PM (IST)
विज्ञापन
Mathura : बांकेबिहारी मंदिर में टाइलें गिरीं, दो श्रद्धालु घायल

मथुरा : वृंदावन के जगप्रसिद्ध बांकेबिहारी मंदिर में बीती शाम दीवार पर लगीं दो टाइलें गिर जाने से मंदिर में दर्शन के लिए आये दो श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गये. इनमें से एक को उपचार के पश्चात छुट्टी दे दी गयी तथा दूसरे के सिर में कई टांके आये हैं. बताया जा रहा […]

विज्ञापन

मथुरा : वृंदावन के जगप्रसिद्ध बांकेबिहारी मंदिर में बीती शाम दीवार पर लगीं दो टाइलें गिर जाने से मंदिर में दर्शन के लिए आये दो श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गये. इनमें से एक को उपचार के पश्चात छुट्टी दे दी गयी तथा दूसरे के सिर में कई टांके आये हैं. बताया जा रहा है कि घटना के दौरान गेट के समीप भीड़ कम थी, अन्यथा हादसा बड़ा हो सकता था.

मंदिर प्रबंधक मुनीश शर्मा ने बताया, ‘यह घटना शुक्रवार की शाम करीब छह बजे घटी. मथुरा के आरकेपुरम कॉलोनी निवासी 18 वर्षीय अनिल ठाकुर अपने साथी 12 वर्षीय किशोर गगन के साथ दर्शन करने के लिए आये थे और दोनों ने जैसे ही मंदिर के गेट संख्या दो से प्रवेश किया, छत पर लगी दो टाइलें अचानक उनके सिर पर आ गिरीं. दोनों ही लहूलुहान हो गये.’

उन्होंने बताया, ‘गेट पर मौजूद गार्ड और सेवायतों ने तत्काल गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया, जहां अनिल को प्राथमिक उपचार के पश्चात घर भेज दिया गया, लेकिन गगन अभी अस्पताल में ही भर्ती है. उसके सिर में कई टांके आये हैं. फिलहाल उसकी स्थिति स्थिर है.’

कुमार ने बताया, ‘मंदिर का पूरा भवन खस्ताहाल हो रहा है. इसके जीर्णोद्धार की जरूरत है. पूरी स्थिति की रिपोर्ट मंदिर प्रशासक (सिविल जज सीनियर डिवीजन) को देने के बाद मंदिर में जीर्णोद्धार कार्य करवाने की मांग की जायेगी. मंदिर प्रशासक के स्तर पर निर्णय लिये जाने के बाद ही इस संबंध में कार्य शुरू हो सकेगा.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola