ePaper

मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर तैनात महिला सिपाही पर तेजाब से हमला, हालत गंभीर

Updated at : 04 Apr 2019 6:26 PM (IST)
विज्ञापन
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर तैनात महिला सिपाही पर तेजाब से हमला, हालत गंभीर

मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में गुरुवार सुबह श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर तैनात महिला सिपाही के घर से निकलते ही चार युवकों ने उसके चेहरे पर तेजाब फेंक दिया. हादसे में गंभीर रूप से घायल सिपाही को इलाज के लिए आगरा ले जाया गया है. पुलिस ने बताया कि यह घटना सदर थाना क्षेत्र […]

विज्ञापन

मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में गुरुवार सुबह श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर तैनात महिला सिपाही के घर से निकलते ही चार युवकों ने उसके चेहरे पर तेजाब फेंक दिया.

हादसे में गंभीर रूप से घायल सिपाही को इलाज के लिए आगरा ले जाया गया है. पुलिस ने बताया कि यह घटना सदर थाना क्षेत्र के दामोदरपुरा गांव के निकट बसी कालोनी की है.

उत्तर प्रदेश पुलिस की महिला सिपाही श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर तैनात है. वह सुबह साढ़े चार बजे पर ड्यूटी पर जाने के लिए निकली ही थी, कि तभी कार सवार चार युवकों ने उस पर तेजाब फेंक दिया.

महिला सिपाही की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने उसे स्वर्ण जयंती अस्पताल में भर्ती कराया. सिपाही को 45 प्रतिशत जलने की स्थिति में आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है.

इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि हमलावर युवकों की पहचान संजय और सोनू सिंह के रूप में हुई है. संजय सिंह महिला सिपाही से विवाह करना चाहता था. सोनू उसी का साथी है. सिपाही ने दोनों की पहचान कर ली है. पुलिस की विशेष टीमें दोनों की तलाश में जुटी हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola