सशस्त्र बलों की कुर्बानी पर सवाल नहीं उठाए जाने चाहिए : अखिलेश

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Mar 2019 2:21 PM

विज्ञापन

लखनऊ : समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि देश के सशस्त्र बलों की कुर्बानी पर कभी सवाल नहीं उठाया जाना चाहिए. अखिलेश ने कहा कि लोकतंत्र में हालांकि सवाल पूछना नेताओं का मौलिक अधिकार है. उन्होंने ट्वीट किया,‘ हमारे सशस्त्र बलों के बलिदानों पर सवाल नहीं उठाया जाना चाहिए.’ अखिलेश ने […]

विज्ञापन

लखनऊ : समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि देश के सशस्त्र बलों की कुर्बानी पर कभी सवाल नहीं उठाया जाना चाहिए. अखिलेश ने कहा कि लोकतंत्र में हालांकि सवाल पूछना नेताओं का मौलिक अधिकार है.

उन्होंने ट्वीट किया,‘ हमारे सशस्त्र बलों के बलिदानों पर सवाल नहीं उठाया जाना चाहिए.’ अखिलेश ने ट्वीट किया, ‘इस सरकार को स्वयं को भारतीय सेना की तरह दिखाना बंद कर देना चाहिए. वे नेता खतरनाक हैं, जो कहते हैं कि उनसे सवाल नहीं किया जा सकता.’

ट्विटर पर की गयी उनकी यह टिप्पणी इस लिहाज से अहम है कि हाल में सपा नेता राम गोपाल यादव ने दावा किया था कि पुलवामा आतंकवादी हमला वोट हासिल करने के लिए रचा गया ‘षड्यंत्र’ था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola