ePaper

शहीद इंस्पेक्टर सुबोध की दी गयी अंतिम विदाई, पत्नी बोली न्याय चाहिए...

Updated at : 04 Dec 2018 5:57 PM (IST)
विज्ञापन
शहीद इंस्पेक्टर सुबोध की दी गयी अंतिम विदाई, पत्नी बोली न्याय चाहिए...

लखनऊ : बुलंदशहर के महाव गांव में गोकशी को लेकर भड़की हिंसा में शहीद हुए इंस्पेक्टर सुबोध को अंतिम विदाई दी गयी. इंस्पेक्टर सुबोध को उनके बेटे ने मुखाग्नि दी. सुबोध कुमार सिंह की पत्नी रजनी ने राज्य सरकार से कहा है कि वह उनके पति के आरोपी कातिल को उन्हें सौपें. वह खुद उसे […]

विज्ञापन

लखनऊ : बुलंदशहर के महाव गांव में गोकशी को लेकर भड़की हिंसा में शहीद हुए इंस्पेक्टर सुबोध को अंतिम विदाई दी गयी. इंस्पेक्टर सुबोध को उनके बेटे ने मुखाग्नि दी. सुबोध कुमार सिंह की पत्नी रजनी ने राज्य सरकार से कहा है कि वह उनके पति के आरोपी कातिल को उन्हें सौपें. वह खुद उसे सजा देंगी. इसके साथ ही, सुबोध के परिवारवालों ने एसआईटी जांच की मांग की है.

शहीद की पत्नी ने कहा, वह अपना काम पूरी ईमानदारी और सच्चाई के साथ करते थे. यह पहली घटना नहीं है, उन्हें पहले भी दो बार गोली लगी थी लेकिन आज उन्हें कोई न्याय नहीं दे रहा है. न्याय तभी होगा जब उनकी हत्या करने वालों को फांसी की सजा होगी. इस पूरे मामले पर राज्यपाल राम नाइक ने भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, बुलंदशहर में जो घटना हुई उसकी कड़ी निंदा की जानी चाहिए. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जांच के आदेश दिये हैं.

उम्मीद है कि सच दो दिनों में बाहर आ जायेगा. उन लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए जिन्होंने इसे अंजाम दिया है. दूसरी तरफ गिरफ्तार आरोपियों को 14 दिनों की न्यायायिक हिरासत में भेज दिया गया है. उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा, सरकार उचित कदम उठा रही है, जांच के आदेश दिये गये हैं, आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola