सरयू नदी के तट पर लगेगी 151 मीटर लंबी भगवान राम की प्रतिमा

लखनऊ : अयोध्या में सरयू नदी के तट पर भगवान राम की प्रतिमा के निर्माण के लिए योजना बनायी जा रही है. अयोध्या नगर निगम के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि अयोध्या में सरयू नदी के तट पर भगवान राम की 151 मीटर लंबी प्रतिमा बनाने का प्रस्ताव है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी […]
लखनऊ : अयोध्या में सरयू नदी के तट पर भगवान राम की प्रतिमा के निर्माण के लिए योजना बनायी जा रही है. अयोध्या नगर निगम के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि अयोध्या में सरयू नदी के तट पर भगवान राम की 151 मीटर लंबी प्रतिमा बनाने का प्रस्ताव है.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देव दीपावली के अवसर पर इसकी घोषणा कर सकते हैं.
भाजपा नेता उपाध्याय ने कहा कि जहां प्रतिमा की स्थापना की जाएगी, उस जगह का चुनाव मिट्टी परीक्षण के बाद किया जाएगा. संत तुलसीदास घाट के आसपास प्रतिमा बनाये जाने की संभावना है. अधिकारी दो-तीन स्थलों को देख रहे हैं, जिनमें से वे सबसे अच्छी जगह का चुनाव करेंगे.”
वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या को लेकर कोई योजना बनायी होगी जो भगवान राम की जन्मभूमि है. उन्होंने कहा कि दीपावाली आने दीजिये, आपको अच्छी खबर मिलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










