छात्रा के बाद अब छात्र की पिटाई का वीडियो वायरल, विहिप कार्यकर्ता बोले- पढ़ाई करने आया है या लव जिहाद चलाने

मेरठ : उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर के थाना मेडिकल क्षेत्र में हुई एक छात्र और छात्रा की पिटाई के मामले में छात्रा के बाद अब छात्र की पिटाई का वीडियो भी वायरल हुआ है. इस वीडियो में एक हिंदू संगठन के कार्यकर्ता छात्रा के सहपाठी को पुलिस के सामने पीटते हुए कह रहे हैं […]
मेरठ : उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर के थाना मेडिकल क्षेत्र में हुई एक छात्र और छात्रा की पिटाई के मामले में छात्रा के बाद अब छात्र की पिटाई का वीडियो भी वायरल हुआ है. इस वीडियो में एक हिंदू संगठन के कार्यकर्ता छात्रा के सहपाठी को पुलिस के सामने पीटते हुए कह रहे हैं कि पढ़ाई करने आया है कि लव जिहाद चलाने…यह वीडियो रविवार का बताया जा रहा है.
वीडियो वायरल होने के बाद मेडिकल थाना पुलिस ने घटना के संबंध में विश्व हिंदू परिषद से जुड़े मनीष, बिजेन्द्र राना ,योगेश सैनी, रोबिन चौहान, भारत सिंह, मयंक त्यागी समेत 18 कार्यकर्ताओं को नामजद किया है और 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है हालांकि अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है.
बुधवार को वायरल वीडियो जागृति विहार का बताया जा रहा है. इसमें विहिप कार्यकर्ता और अन्य लोग पुलिस के सामने ही छात्र की पिटाई कर रहे हैं और छात्र पर जागृति विहार में कमरा लेकर लव जिहाद चलाने के आरोप लगा रहे हैं. इससे पहले वायरल हुई 30 सेकेंड की वीडियो में दिखाया गया था कि यूपी 100 पुलिस की गाड़ी में मेडिकल छात्रा को पीटा गया और बेइज्जत भी किया गया.
वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी ने घटना में शामिल एक महिला समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर घटना की विभागीय जांच बैठा दी थी. वहीं घटना का वीडियो बनाने वाले होमगार्ड को बुधवार को बर्खास्त कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










