उत्तर प्रदेश में वर्षाजनित घटनाओं में 10 लोगों की मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान बारिश के कारण हुए हादसों में 10 लोगों की मौत हो गयी. नौ अन्य जख्मी हो गये. राहत आयुक्त संजय कुमार ने पत्रकारों को बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान आकाशीय बिजली गिरने, बारिश के कारण मकान गिरने इत्यादि वर्षाजनित हादसों में कुल 10 […]
विज्ञापन
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान बारिश के कारण हुए हादसों में 10 लोगों की मौत हो गयी. नौ अन्य जख्मी हो गये. राहत आयुक्त संजय कुमार ने पत्रकारों को बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान आकाशीय बिजली गिरने, बारिश के कारण मकान गिरने इत्यादि वर्षाजनित हादसों में कुल 10 लोगों की मौत हो गयी.
झांसी में चार व्यक्तियों की मौत हुई है, जबकि इटावा में दो तथा फिरोजाबाद, रायबरेली, औरैया और शामली में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है. उन्होंने बताया कि इस दौरान 116 घरों को नुकसान पहुंचा तथा चार पशुओं की भी मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










