ePaper

राम मंदिर निर्माण के लिए हमारे पास तीसरा विकल्प भी मौजूद : केशव प्रसाद मौर्या

Updated at : 20 Aug 2018 1:17 PM (IST)
विज्ञापन
राम मंदिर निर्माण के लिए हमारे पास तीसरा विकल्प भी मौजूद : केशव प्रसाद मौर्या

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि लोगों को भरोसा है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद राम मंदिर निर्माण की सारी बाधाएं दूर हो जायेंगी. उन्होंने कहा कि या तो कोर्ट का निर्णय जल्दी आ जायेगा या फिर हम बातचीत के जरिये मंदिर निर्माण की बाधाओं को […]

विज्ञापन


लखनऊ :
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि लोगों को भरोसा है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद राम मंदिर निर्माण की सारी बाधाएं दूर हो जायेंगी. उन्होंने कहा कि या तो कोर्ट का निर्णय जल्दी आ जायेगा या फिर हम बातचीत के जरिये मंदिर निर्माण की बाधाओं को दूर कर लेंगे.

मंदिर निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि हमारे पास तीसरा विकल्प भी है कि संसद इस संबंध में कानून मना दे.

गौरतलब है कि 2019 के चुनाव को देखते हुए राम मंदिर निर्माण को लेकर बयानबाजी भी तेज हो गयी है. ऐसी खबरें भी आयीं थीं कि वर्ष 2019 के चुनाव से पहले मंदिर निर्माण का कार्य शुरू हो जायेगा, हालांकि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने इन खबरों का खंडन किया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola