ePaper

रेप की कोशिश में असफल रहा, तो युवती को जिंदा जला दिया

Updated at : 27 Jun 2018 5:28 PM (IST)
विज्ञापन
रेप की कोशिश में असफल रहा, तो युवती को जिंदा जला दिया

मथुराः उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में रविवार को एक गांव में दबंग युवक द्वारा दुराचार के प्रयास में विफल रहने पर जलाई गई महिला ने दम तोड़ दिया. महिला को इलाज के लिये आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां कल उसकी मौत हो गई. देर शाम परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार […]

विज्ञापन

मथुराः उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में रविवार को एक गांव में दबंग युवक द्वारा दुराचार के प्रयास में विफल रहने पर जलाई गई महिला ने दम तोड़ दिया. महिला को इलाज के लिये आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां कल उसकी मौत हो गई. देर शाम परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया. जिले के राया थाना क्षेत्र में रविवार को एक गांव में हरवीर सिंह नामक युवक ने एक शादीशुदा महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया.

जिसमें नाकाम रहने पर उसने महिला पर केरोसिन उड़ेलकर आग लगा दी. चिकित्सकों के अनुसार 95 फीसद तक जली महिला की आगरा में इलाज के दौरान ही दो दिन बाद मृत्यु हो गई. पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया. पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के अनुसार मामले से जुड़ी धाराओं में अपेक्षित बदलाव किया जाएगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola