ePaper

आदित्यनाथ पर हमलावर हुए ओमप्रकाश राजभर, कहा मेहनत मौर्य ने की सीएम बन गये योगी

Updated at : 04 Jun 2018 11:38 AM (IST)
विज्ञापन
आदित्यनाथ पर हमलावर हुए ओमप्रकाश राजभर, कहा मेहनत मौर्य ने की सीएम बन गये योगी

लखनऊ : उत्तरप्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने एक बार फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि प्रदेश में हुए उपचुनाव में हार के लिए योगी आदित्यनाथ ही जिम्मदार हैं, वे सरकार के मुखिया हैं, इसलिए हार की जिम्मेदारी भी उनकी ही बनती है. राजभर ने मुख्यमंत्री के […]

विज्ञापन

लखनऊ : उत्तरप्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने एक बार फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि प्रदेश में हुए उपचुनाव में हार के लिए योगी आदित्यनाथ ही जिम्मदार हैं, वे सरकार के मुखिया हैं, इसलिए हार की जिम्मेदारी भी उनकी ही बनती है. राजभर ने मुख्यमंत्री के खिलाफ यह बयान कल दिया. गौरतलब है कि हाल ही में हुए उपचुनाव में कैराना में भाजपा उम्मीदवार मृगांका सिंह को पराजय का मुंह देखना पड़ा था.

राजभर इतने में ही नहीं रूके उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में लड़ा, उन्होंने पूरी मेहनत भी की, लेकिन जब मुख्यमंत्री बनाने की बात आयी तो योगी आदित्यनाथ को बना दिया गया. उन्होंने यह आरोप लगाया कि प्रशासन में सभी वर्गों की समान भागीदारी होनी चाहिए जो हो नहीं पा रही है.

जब उनसे यह पूछा गया कि क्या केशव प्रसाद मौर्य सीएम होते तो स्थिति बेहतर होती तो उन्होंने इशारों में कटाक्ष किया. गौरतलब है कि चुनाव परिणाम आने के बाद राज्यभर ने कहा था कि विपक्ष की एकता के कारण उपचुनाव में हार मिली है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola