ePaper

रिवॉल्वर के बल पर दुष्कर्म का बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर 3 वर्षों तक महिला से करता रहा रेप, गिरफ्तार

Updated at : 15 May 2018 3:35 PM (IST)
विज्ञापन
रिवॉल्वर के बल पर दुष्कर्म का बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर 3 वर्षों तक महिला से करता रहा रेप, गिरफ्तार

लखनऊ :उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली में तैनात एक दारोगा ने वर्दी का धौंस दिखाते हुए हथियार के बल पर महिला के साथ तीन साल तक बलात्कार करता रहा. आरोपित दारोगा बलात्कार का अश्लील वीडियो बना कर महिला को ब्लैकमेल करके तीन सालों तक अपनी हवस मिटाता रहा. वर्तमान में गोरखपुर में […]

विज्ञापन

लखनऊ :उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली में तैनात एक दारोगा ने वर्दी का धौंस दिखाते हुए हथियार के बल पर महिला के साथ तीन साल तक बलात्कार करता रहा. आरोपित दारोगा बलात्कार का अश्लील वीडियो बना कर महिला को ब्लैकमेल करके तीन सालों तक अपनी हवस मिटाता रहा. वर्तमान में गोरखपुर में तैनात आरोपित दारोगा पुरुषोत्तम नारायण तिवारी को निलंबित करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है.

हमीरपुर के कोतवाली कस्बे में किराये के मकान में रह रही एक तलाकशुदा महिला ने दारोगा पुरुषोत्तम नारायण तिवारी पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस को की गयी शिकायत में पीड़िता ने बताया है कि वर्ष 2015 के जून माह में रंजिश के एक मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया था. इस मामले की जांच आरोपित दारोगा पुरुषोत्तम नारायण तिवारी को सौंपी गयी थी. मामले की जांच की आड़ में दारोगा अक्सर पीड़िता के घर आता-जाता रहा. इस दौरान दारोगा ने पहली बार वर्दी का धौंस दिखाते हुए रिवॉल्वर के बल पर पीड़िता के साथ रेप किया. साथ ही अश्लील वीडियो भी बना लिया. साथ ही दारोगा ने बात खुलने पर वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी. बदनामी के डर से पीड़िता खामोश हो गयी. पीड़िता की खामोशी पर आरोपित दारोगा तीन वर्षों तक बलात्कार करता रहा.

पीड़िता ने शिकायत में कहा है कि आठ मई को भी वर्तमान में गोरखपुर के थाना गगहा में तैनात आरोपित दारोगा सुबह आठ बजे के करीब फिर घर आया. साथ ही अश्लील वीडियो दिखाते हुए ब्लैकमेल कर पीड़िता के साथ बलात्कार किया. पीड़िता ने दारोगा से जब शादी करने के लिए कहा, तो वह रात करीब आठ बजे अपनी पत्नी और पुत्र के साथ आया और जान से मारने की धमकी दी. इसके बाद पीड़िता ने कोतवाली में मामले की शिकायत की. इसके बाद पुलिस प्रशासन ने आरोपित दारोगा पर बलात्कार करने और पत्नी तथा बेटे पर धमकी देने के धाराओं में केस दर्ज कर लिया. साथ ही आरोपित दारोगा को निलंबित कर दिया.

इस संबंध में आरक्षी अधीक्षक दिनेश कुमार ने कहा है कि महिला के बयान की वीडियोग्राफी कर मेडिकल जांच भी करायी जायेगी. अदालत में भी पीड़िता का बयान कलमबद्ध कराया जायेगा. वहीं, गोरखपुर एसएसपी को घटना की जानकारी दी गयी. इसके बाद एसएसपी के आदेश पर आरोपित दारोगा को गिरफ्तार कर लिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola