ePaper

शादी समारोह से उठाकर सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म

Updated at : 12 May 2018 12:26 PM (IST)
विज्ञापन
शादी समारोह से उठाकर सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म

शाहजहांपुर : जिले में एक शादी समारोह से सात साल की एक बच्ची को उठाकर उसके साथ कथित रूप बलात्कार किये जाने के संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर सुमित शुक्ला ने आज बताया कि […]

विज्ञापन

शाहजहांपुर : जिले में एक शादी समारोह से सात साल की एक बच्ची को उठाकर उसके साथ कथित रूप बलात्कार किये जाने के संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर सुमित शुक्ला ने आज बताया कि कल शुक्रवार रात को थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र में एक व्यक्ति के घर उसकी चचेरी बहन की बारात आई थी। घर वालों ने रात 12 बजे सभी बच्चों को एक जगह सुला दिया.

उन्होंने बताया कि इसी बीच कोई व्यक्ति सो रहे बच्चों में से पीड़िता को उठाकर सुनसान स्थान पर ले गया और उसके साथ बलात्कार किया. घटना के दौरान बच्ची जब बेहोश हो गयी तो आरोपी उसे वापस घर के बाहर लिटा कर फरार हो गया. घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया. बच्ची की हालत गंभीर बतायी जा रही है. पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें-
उत्तरप्रदेश : मथुरा में प्रेमी युगल ने फांसी लगा कर दी जान

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola