ePaper

तूफान पीड़ितों का हाल जानने आगरा पहुंचे सीएम योगी, अस्पताल में जाना घायलों का हाल

Updated at : 05 May 2018 1:44 PM (IST)
विज्ञापन
तूफान पीड़ितों का हाल जानने आगरा पहुंचे सीएम योगी, अस्पताल में जाना घायलों का हाल

आगरा : उत्तर प्रदेश के आगरा में तूफान और भारी बारिश से प्रभावित हुए लोगों का हाल चाल जानने तथा इसके बाद ही स्थिति का जायजा लेने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां पहुंचे. मुख्यमंत्री ने आज सुबह यहां अधिकारियों के साथ बैठक के बाद वह घायलों से मिलने सुबह 8.30 बजे अस्पताल गये. इसके […]

विज्ञापन

आगरा : उत्तर प्रदेश के आगरा में तूफान और भारी बारिश से प्रभावित हुए लोगों का हाल चाल जानने तथा इसके बाद ही स्थिति का जायजा लेने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां पहुंचे. मुख्यमंत्री ने आज सुबह यहां अधिकारियों के साथ बैठक के बाद वह घायलों से मिलने सुबह 8.30 बजे अस्पताल गये. इसके बाद वह जिला अस्पताल पहुंचे. इन दोनों स्थानों पर उन्होंने घायलों का हाल चाल जाना.

मुख्यमंत्री ने इसके बाद अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि घायलों के इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए. इससे पहले मुख्यमंत्री शुक्रवार की देर रात यहां पहुंचे और जिले के प्रशासन तथा पुलिस विभाग के आला अधिकारियों के साथ बैठक में जनपद में आयी आंधी, तूफान व वर्षा से प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति और राहत की जानकारी प्राप्त की. अधिकारियों ने उन्हें अब तक वितरित की गयी राहत धनराशि और विभिन्न क्षेत्रों में हुए नुकसान के बारे में अवगत कराया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola