उत्तर प्रदेश : अब सिद्धार्थनगर में छह साल की बच्ची के साथ रेप, आरोपी गिरफ्तार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर (उत्तर प्रदेश) : जिले के चिल्हिया पुलिस थाना क्षेत्र में एक छह साल की बच्ची के साथ रेप की घटना सामने आयी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार बच्ची कल रात एक बारात को देखने निकली थी, उसी दौरान उसके साथ यह हादसा हुआ. आरोपी युवक उसी गांव का है. उसे गिरफ्तार कर लिया गया […]
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर (उत्तर प्रदेश) : जिले के चिल्हिया पुलिस थाना क्षेत्र में एक छह साल की बच्ची के साथ रेप की घटना सामने आयी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार बच्ची कल रात एक बारात को देखने निकली थी, उसी दौरान उसके साथ यह हादसा हुआ.
आरोपी युवक उसी गांव का है. उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. परिजनों के अनुसार बच्ची बारात देखने रात को बाहर आयी थी, कुछ देर तक जब वह नजर नहीं आयी, तो लोगों ने उसे ढूंढ़ना शुरू किया, तब जाकर सारा मामला उजागर हुआ.
कुछ ही दिन पहले एटा से भी एक आठ साल की बच्ची के साथ रेप और उसके बाद उसकी हत्या की खबर सामने आयी थी. इस मामले में भी बच्ची अपने माता-पिता के साथ एक शादी समारोह में भाग लेने आयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










