उत्तर प्रदेश : एटा में आठ साल की बच्ची के साथ रेप-हत्या, पिता ने की दोषी युवक को खुद दंडित करने की मांग, रोड जाम

एटा : पहले रेप और फिर हत्या, ऐसी खबरें आज हमारे देश की सुर्खियां बन गयीं हैं, इसी क्रम में आज उत्तर प्रदेश के एटा का नाम भी जुड़ा है, यहां आठ साल की एक बच्ची के साथ रेप और फिर उसकी हत्या का मामला उजागर हुआ है. प्राप्त जानकारी के अनुसार बच्ची अपने परिजनों […]
एटा : पहले रेप और फिर हत्या, ऐसी खबरें आज हमारे देश की सुर्खियां बन गयीं हैं, इसी क्रम में आज उत्तर प्रदेश के एटा का नाम भी जुड़ा है, यहां आठ साल की एक बच्ची के साथ रेप और फिर उसकी हत्या का मामला उजागर हुआ है. प्राप्त जानकारी के अनुसार बच्ची अपने परिजनों के साथ एटा एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आयी थी, जहां उसके साथ पहले रेप किया गया और उसके बाद उसकी हत्या कर दी गयी.
जिला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अखिलेश कुमार चौरसिया ने बताया कि घटना सोमवार रात घटना करीब डेढ़ बजे रात की है, जब शादी की रस्में चल रही थी और घर में तेज संगीत का शोर था. सभी लोग शादी के रस्म में व्यस्त थे. उसी दौरान सोनू नाम का एक युवक बच्ची को उठाकर गली में ले गया और वहां एक निर्माणाधीन मकान में ले जाकर बच्ची के साथ रेप किया और उसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी.
घटना के बाद सरकार ने बच्ची के परिजनों को 10 लाख रूपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है. बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. आक्रोशित लोगों ने एटा- फर्रुखाबाद रोड जाम किया कर दिया है. लड़की के पिता ने आरोपी को खुद दंडित करने के लिए उसे सुपुर्द करने की मांग की है.
Eight-year-old girl allegedly killed after being raped in Etah. Case registered, accused arrested. Further investigation underway pic.twitter.com/gG1GiGYzKs
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) April 17, 2018
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




