उन्नाव गैंगरेप कांड : आरोपी विधायक कुलदीप की पत्नी डीजीपी से मिलीं, मीडिया के सामने रोईं

लखनऊ : उन्नाव गैंगरेप कांड के आरोपी भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की पत्नी संगीता सेंगर ने आज लखनऊ में डीजीपी ओपी सिंह से मुलाकात की. इस दौरान वे मीडिया से भी रू-ब-रू हुईं और बोलते-बोलते रो पड़ीं. उन्होंने कहा कि उनके पति निर्दोष हैं और उन्हें फंसाया गया है. उन्होंने कहा कि वे न्याय […]
लखनऊ : उन्नाव गैंगरेप कांड के आरोपी भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की पत्नी संगीता सेंगर ने आज लखनऊ में डीजीपी ओपी सिंह से मुलाकात की. इस दौरान वे मीडिया से भी रू-ब-रू हुईं और बोलते-बोलते रो पड़ीं. उन्होंने कहा कि उनके पति निर्दोष हैं और उन्हें फंसाया गया है. उन्होंने कहा कि वे न्याय की मांग के लिए यहां पहुंची हैं. मालूम हो कि संगीता सेंगर उन्नाव जिला परिषद की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं और उनके पति बांगरमऊ सीट से विधायक हैं.
Unnao Rape Case: Sangeeta Sengar, wife of accused MLA Kuldeep Sengar, met DGP OP Singh in Lucknow, says, 'I have come to plead for justice for my husband.' pic.twitter.com/wuvBQxGB41
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) April 11, 2018
संगीता सेंगर ने कहा कियह पूरा मामला राजनीतिक साजिश है और सच का पता लगाने के लिए मेरे पति व उस लड़की का नारको टेस्ट किया जाये. उन्होंने कहा कि इससे मेरी बेटी को आघात पहुंचा है. हमलोग मानसिक रूप से परेशान हैं.
संगीता सेंगर ने दावा किया कि अभी तक इन अरोपों के संंबंध में कोई साक्ष्य नहीं पेश किया गया और उनके पति पर बलात्कारी होने का आरोप लगा दिया गया है. उन्होंने कहा कि उनके पति निर्दोष हैं. उन्होंने कहा कि अगर उनके पति दोषी साबित होते हैं तो पूरा परिवार उन्हें उनके हाल पर छोड़ देगा.संगीतासेंगर ने कहा कि वे न्याय चाहती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




