बसपा के वोट बैंक में योगी की सेंध, यूपी के सभी विभागों में लगेगी बाबा साहेब की तसवीर

-हरीश तिवारी- लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार के सभी कार्यालयों, सार्वजनिक उपक्रमों, निगमों और परिषदों के कार्यालयों व शैक्षणिक संस्थाओं में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र लगेंगे. योगी सरकार के इस फैसले को बसपा के वोट बैंक में सेंध मारने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है , क्योंकि राज्य में […]
-हरीश तिवारी-
राज्य में गोरखपुर और फूलपुर में लोकसभा के उपचुनाव होने हैं और यहां पर 11 मार्च को मतदान है. लिहाजा चुनाव से ठीक पहले आंबेडकर की फोटो सरकारी कार्यालयों में लगाने के फैसले से विपक्ष की नींद उड़ गयी है. उपचुनाव में बसपा राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी को समर्थन दे रही है. बसपा भारत रत्न बाबा साहेब को अपना आदर्श मानती है. लिहाजा योगी सरकार के इस बड़े फैसले के बाद बसपा के वोट बैंक में सेंध लगाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है. पिछले लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव में बसपा का वोट बैंक भाजपा की तरफ शिफ्ट हुआ था. जिसके कारण लोकसभा में बसपा एक भी सीट नहीं जीत पायी थी जबकि विधानसभा चुनाव में बसपा महज 19 सीट जीत पायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










