यूपी : होटल में बिड़ला ग्रुप की महिला अधिकारी से छेड़छाड़, वेटर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
यूपी : होटल में बिड़ला ग्रुप की महिला अधिकारी से छेड़छाड़, वेटर गिरफ्तार

बरेली : उत्तर प्रदेश के बरेली ���हर के एक होटल में एक महिला अधिकारी से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. कोतवाली क्षेत्र के एक होटल में रुकी आदित्य बिड़ला ग्रुप की एक महिला अधिकारी के कमरे में वेटर घुस गया. आरोप है कि वेटर ने युवती को पकड़कर उसके साथ अभ्रदता की. क्षेत्राधिकारी शहर […]

विज्ञापन

बरेली : उत्तर प्रदेश के बरेली शहर के एक होटल में एक महिला अधिकारी से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. कोतवाली क्षेत्र के एक होटल में रुकी आदित्य बिड़ला ग्रुप की एक महिला अधिकारी के कमरे में वेटर घुस गया. आरोप है कि वेटर ने युवती को पकड़कर उसके साथ अभ्रदता की. क्षेत्राधिकारी शहर पुलिस कुलदीप कुमार ने बताया कि युवती की शिकायत पर छेड़छाड़ के आरोपी वेटर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.

जांच में सामने आया है कि होटल मालिक संजय गुप्ता ने होटल के कर्मचारी का सत्यापन नहीं कराया था. इस संबंध में होटल मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई की जायेगी. नगर पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि लखनऊ की रहने वाली महिला अधिकारी ने कोतवाली पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है. युवती ने पुलिस को बताया है कि वो कंपनी के काम से बरेली आयी थी. वे सिविल लाइंस के अमाया होटल में रुकी थी. मंगलवार की रात को वेटर रविकुमार महिला अधिकारी के कमरे में खाना देने आया और जब वह बर्तन लेने रात 11 बजे आया तब वेटर ने छेड़छाड़ शुरू कर दी. उसने युवती को पकड़ कर अभद्रता की. युवती ने शोर मचा दिया और होटल का स्टाफ मौके पर आ गया. होटल कर्मियों ने आरोपी वेटर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola