ePaper

यूपी के संत कुटीर आश्रम में साध्वियों के साथ गैंग रेप, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

Updated at : 21 Dec 2017 5:15 PM (IST)
विज्ञापन
यूपी के संत कुटीर आश्रम में साध्वियों के साथ गैंग रेप, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

बस्ती :उत्तर प्रदेश: संत कुटीर आश्रम के बाबा स्वामी सच्चिदानंद सहित चार महंतों द्वारा साध्वियों से कथित सामूहिक बलात्कार की शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने आज बताया कि छत्तीसगढ़ की दो लडकियों और बस्ती की दो अन्य लड़कियों ने अपनी शिकायत में बाबा और महंतों […]

विज्ञापन

बस्ती :उत्तर प्रदेश: संत कुटीर आश्रम के बाबा स्वामी सच्चिदानंद सहित चार महंतों द्वारा साध्वियों से कथित सामूहिक बलात्कार की शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने आज बताया कि छत्तीसगढ़ की दो लडकियों और बस्ती की दो अन्य लड़कियों ने अपनी शिकायत में बाबा और महंतों के खिलाफ मारपीट, यौन शोषण और दुष्कर्म का आरोप लगाया है. संत कुटीर आश्रम सदर कोतवाली क्षेत्र के अमहट घाट के पास है. पुलिस के मुताबिक पीड़ित साध्वियों का आरोप है कि आश्रम में उनके साथ दुष्कर्म किया जाता था, मना करने पर रस्सी से बांध कर यातनाएं दी जाती थीं.

किसी तरह आश्रम से जान बचा कर भागी ये साध्वियां पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचीं और आपबीती सुना कर अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने मुकदमा दर्ज कर जांच के आदेश दे दिये हैं. पुलिस ने आश्रम पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है. आश्रम के संचालक धरम राज चौधरी ने लड़कियों के आरोप को निराधार बताते हुए दावा किया कि धन की हेराफेरी करने के कारण उन्हें आश्रम से निकाल दिया गया है. पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. जांच में जो भी तथ्य सामने आयेंगे, उसके अनुसार आगे कार्रवाई की जायेगी.

यह भी पढ़ें-
BHU में छात्र नेता की गिरफ्तारी के बाद उपद्रव, स्कूल बस को लगायी आग, माहौल तनावपूर्ण

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola