ePaper

दो दावेदारों के झमेले में फंसे कुत्ते को खानी पड़ रही हवालात की हवा

Updated at : 16 Dec 2017 4:31 PM (IST)
विज्ञापन
दो दावेदारों के झमेले में फंसे कुत्ते को खानी पड़ रही हवालात की हवा

बदायूं : उत्तर प्रदेश के बदायूं में सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में दो पक्ष पालतू कुत्ते पर अपना-अपना दावा करते हुए पुलिस के पास पहुंच गये हैं. पुलिस ने आज बताया कि दो दावेदार कुत्ते को अपना बता रहे थे. जब मामला काफी देर तक नहीं सुलझा तो पुलिस ने कुत्ते को अपने कब्जे में ले […]

विज्ञापन

बदायूं : उत्तर प्रदेश के बदायूं में सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में दो पक्ष पालतू कुत्ते पर अपना-अपना दावा करते हुए पुलिस के पास पहुंच गये हैं. पुलिस ने आज बताया कि दो दावेदार कुत्ते को अपना बता रहे थे. जब मामला काफी देर तक नहीं सुलझा तो पुलिस ने कुत्ते को अपने कब्जे में ले लिया पुलिस ने अब असली दावेदार का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है.

पुलिस के अनुसार सिविल लाइंस क्षेत्र के महाराजगंज मोहल्ले में एक दावेदार ने दो महीने पहले गायब हुए अपने लेब्राडोर प्रजाति के कुत्ते को पड़ोसी की छत पर देखा तो कुत्ते पर दावा करते हुए वह पड़ोसी से उलझ गया. पुलिस ने बताया कि मामला नहीं सुलझा तो दोनों कुत्ते को लेकर थाने पहुंच गए. खुद को असली दावेदार बता रहे एक दावेदार ने बताया कि दीपावली के आसपास वह लेब्राडोर प्रजाति का एक कुत्ता बरेली से लेकर आए थे, लेकिन थोड़े दिनों बाद उनका कुत्ता घर से बाहर निकला और फिर घर नहीं लौटा. गुरुवार को उन्होंने पड़ोसी की छत पर अपने कुत्ते को देखा और जब उन्होंने अपना दावा किया तो पड़ोसी ने अपना हक जताते हुए कुत्ता देने से इनकार कर दिया.

थाना प्रभारी देवेश कुमार सिंह ने कहा कि फिलहाल कुत्ते को थाने में रखा गया है और जांच पूरी होने तक कुत्ता अब पुलिस के पास रहेगा. उन्होंने बताया कि पुलिस कुत्ते के असली दावेदार का पता लगाने के लिए अब मामले की जांच में जुट गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola