ePaper

यूपी पुलिस को नहीं छूट रहा भैंसों से पीछा, आजम खान के बाद भाजपा विधायक के पिता ने दर्ज करायी प्राथमिकी

Updated at : 04 Dec 2017 9:33 PM (IST)
विज्ञापन
यूपी पुलिस को नहीं छूट रहा भैंसों से पीछा, आजम खान के बाद भाजपा विधायक के पिता ने दर्ज करायी प्राथमिकी

सीतापुर : उत्तर प्रदेश की पुलिस का भैंसों से पीछा छूटने का नाम नहीं ले रहा है. सूबे में जब समाजवादी पार्टी की सरकार थी, तब भी उसे आजम खान की भैंसों की तलाश करने के लिए दर-दर की खाक छाननी पड़ी थी और अब जब योगी आदित्यनाथ की सरकार है, तब भी उसे भैंसों […]

विज्ञापन

सीतापुर : उत्तर प्रदेश की पुलिस का भैंसों से पीछा छूटने का नाम नहीं ले रहा है. सूबे में जब समाजवादी पार्टी की सरकार थी, तब भी उसे आजम खान की भैंसों की तलाश करने के लिए दर-दर की खाक छाननी पड़ी थी और अब जब योगी आदित्यनाथ की सरकार है, तब भी उसे भैंसों की तलाश करनी पड़ रही है. पुलिस ने सोमवार को बताया कि सीतापुर के हरगांव से भाजपा विधायक के फार्म हाउस से दो भैंसे चोरी हो गयीं.

इसे भी पढ़ें : आजम खां की भैंस ने करवाया तीन पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर!

पुलिस के अनुसार, विधायक के पिता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रामलाल राही ने नगर कोतवाली में इस सिलसिले में रविवार को प्राथमिकी दर्ज करायी है. राही ने कहा कि उन्होंने मामला दर्ज कराया है और इसका उनके विधायक पुत्र से कोई लेना-देना नहीं है. हालांकि, इस मुद्दे को सपा सरकार में मंत्री रहे आजम खान के साथ घटी ऐसी ही घटना से जोड़कर देखा जा रहा है. पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीतापुर) योगेन्द्र सिंह ने बताया कि रविवार की देर शाम तक भैंसों का पता नहीं लग सका था. हालांकि, पुलिस तलाश कर रही है.

गौरतलब है कि करीब चार साल पहले अखिलेश सरकार के समय में मंत्री रहे आजम खान के रामपुर जिले में स्थित फार्म हाउस से भी सात भैंसें चोरी हो गयी थी. इस घटना के बाद तीन पुलिसकर्मियों को लापरवाही के लिए निलंबित कर दिया गया था और रामपुर का समूचा पुलिस बल भैंसों का सुराग लगाने में जुट गया था. पुलिस ने 36 घंटे में भैंसों का पता लगा लिया था और चोरी के अपराध में शामिल तीन लोगों को 18 महीने बाद गिरफ्तार किया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola