ePaper

दस्तावेजों के बिना नेपाल में प्रवेश का प्रयास कर रहा फ्रांसीसी नागरिक गिरफ्तार

Updated at : 23 Nov 2017 3:38 PM (IST)
विज्ञापन
दस्तावेजों के बिना नेपाल में प्रवेश का प्रयास कर रहा फ्रांसीसी नागरिक गिरफ्तार

महाराजगंज : दस्तावेजों के बिना सीमा पार कर नेपाल में प्रवेश का प्रयास कर रहे एक फ्रांसीसी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है. सोनौली आव्रजन चेक पोस्ट के प्रभारी एस पी तिवारी ने आज बताया कि कल शाम नियमित चेकिंग के दौरान तिबाल्त मिशेल को सोनौली बस अड्डे पर पूछताछ के लिए रोका गया. उसके […]

विज्ञापन

महाराजगंज : दस्तावेजों के बिना सीमा पार कर नेपाल में प्रवेश का प्रयास कर रहे एक फ्रांसीसी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है. सोनौली आव्रजन चेक पोस्ट के प्रभारी एस पी तिवारी ने आज बताया कि कल शाम नियमित चेकिंग के दौरान तिबाल्त मिशेल को सोनौली बस अड्डे पर पूछताछ के लिए रोका गया. उसके पास उचित वीजा एवं पासपोर्ट संबंधी दस्तावेज नहीं थे. तिवारी ने बताया कि 45 वर्षीय फ्रांसीसी नागरिक बेंगलुरु से यहां पहुंचा और नेपाल जा रहा था.सोनौली भारत-नेपाल सीमा पर स्थित है.

तिवारी ने बताया कि मामला दर्ज कर खुफिया ब्यूरो को सूचित कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें-

नोएडा में मासूम बच्चियों को जबरन दिखायी अश्लील फिल्म और उसके बाद की यह हरकत…

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola