राहुल की तरह अखिलेश यादव भी हुए अवसाद ग्रस्त : केशव प्रसाद मौर्य

बदायूं : उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता खोने के बाद यह पूर्व मुख्यमंत्री भी कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की तरह अवसाद से घिर गये हैं. यहां चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे उपमुख्यमंत्री मौर्य ने कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से […]
बदायूं : उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता खोने के बाद यह पूर्व मुख्यमंत्री भी कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की तरह अवसाद से घिर गये हैं. यहां चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे उपमुख्यमंत्री मौर्य ने कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नोटबंदी के बाद बैंक की लाइन में खड़ी महिला को वहीं पर पैदा हुए बच्चे खजांची का जन्मदिन मनाने की बात कही है. दरअसल, अखिलेश डिप्रेशन में हैं.
मौर्य ने कहा, मैं इतना ही कहूंगा कि सत्ता को खोने के बाद भी उन्हें (अखिलेश) समझ में नहीं आ रहा है कि वह अब सत्ता से बाहर हैं. अगर राहुल गांधी ऐसे बयान देते तो समझ में आता, लेकिन अब अखिलेश भी देने लगे है. मुझे लग रहा है कि दोनों की ये जोड़ी ही डिप्रेशन में है. अखिलेश के भाजपा द्वारा चुनाव के वक्त जनता को भ्रमित करने संबंधी बयान पर, मौर्य ने कहा कि सपा अध्यक्ष को अपना कोई रोडमैप प्रस्तुत करना चाहिए. अगर उनकी पूर्ववर्ती सरकार ने कुछ किया होता तो आज वह सत्ता से बाहर नहीं होते.
इसके पूर्व, उपमुख्यमंत्री ने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सपा सरकार ने सिर्फ लूट और आतंक कायम किया. अब उसे लगता है कि मौजूदा समय में केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है और अगर नगर निगम के चुनावों में भी भाजपा जीतती है तो हर तरफ विकास ही विकास होगा. इसलिये ये सब डरे और बौखलाये हुए हैं. उन्होंने जनता का आह्वान करते हुए भरोसा दिलाया कि जिस साइकिल (सपा का चुनाव निशान) ने पांच वर्षों तक कुचलने का काम किया, ऐसी साइकिल को पंक्चर नहीं बल्कि खंड-खंड करके फेंक देना है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




