ePaper

अपना दल के सांसद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखा पत्र, पढ़ें

Updated at : 09 Nov 2017 5:23 PM (IST)
विज्ञापन
अपना दल के सांसद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखा पत्र, पढ़ें

लखनऊ: केंद्र और उत्तर प्रदेश में सत्तारुढ़ भाजपा की सहयोगी पार्टी अपना दल के सांसद कुंवर हरिवंश सिंह ने सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आज लिखे पत्र में खुद को जेड श्रेणी की सुरक्षा उपलब्ध कराने तथा अपने बेटे के लिये समुचित हिफाजती बंदोबस्त करने की मांग की है. सिंह ने मुख्यमंत्री को लिखे […]

विज्ञापन

लखनऊ: केंद्र और उत्तर प्रदेश में सत्तारुढ़ भाजपा की सहयोगी पार्टी अपना दल के सांसद कुंवर हरिवंश सिंह ने सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आज लिखे पत्र में खुद को जेड श्रेणी की सुरक्षा उपलब्ध कराने तथा अपने बेटे के लिये समुचित हिफाजती बंदोबस्त करने की मांग की है. सिंह ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में गत छह नवंबर को जौनपुर के खुटहन विकास खंड की प्रमुख सरजू देवी यादव के खिलाफ आये अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान खुद पर तथा अपने बेटे रमेश सिंह और बहू नीलम सिंह पर हमले का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि उस घटना के बाद उनकी तथा उनके बेटे को जान का खतरा है.

पत्र में सांसद ने मांग की है कि मौजूदा हालात के मद्देनजर उनकी सुरक्षा को एक्स से बढाकर जेड श्रेणी किया जाये. साथ ही उनके बेटे को समुचित सुरक्षा उपलब्ध करायी जाये. जिसके एवज में वह धन चुकाने को भी तैयार हैं. उन्होंने मांग की कि इस मामले में आरोपी पूर्व बसपा सांसद धनंजय सिंह के साथ-साथ शाहगंज से सपा विधायक शैलेन्द्र यादव ललई तथा विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह उर्फ प्रिंसू समेत सभी मुलजिमों को गिरफ्तार किया जाये.

सिंह ने कहा कि दर्जनों गंभीर अपराधों के आरोपी पूर्व सांसद धनंजय को सरकार ने एक्स श्रेणी सुरक्षा दे रखी है. धनंजय के पास पेशेवर शूटर भी हैं और वह किसी भी समय उनकी तथा उनके बेटे की हत्या करवा सकते हैं, लिहाजा सरकार उनकी मांग को तुरंत पूरा करे. मालूम हो कि खुटहन ब्लाक के प्रमुख सरयू देई के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर जिला प्रशासन के आदेश पर गत छह नवंबर को बैठक हो रही थी. इसी दौरान एक पक्ष के लोगों ने बीडीसी सदस्यों के काफिले पर पथराव के साथ-साथ हवाई फायरिंग कर दहशत फैलायी थी. अपना दल सांसद हरिवंश सिंह के मुताबिक हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर गोलियां चलायी थीं और उन्होंने बमुश्किल जान बचायी.

इस घटना में पुलिस ने पथराव, हवाई फायरिंग, सरकारी काम में बाधा डालने तथा अन्य विभिन्न आरोपों में पूर्व सांसद धनंजय सिंह, शाहगंज के सपा विधायक पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई तथा बसपा के विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंसु सहित 11 को नामजद करते हुए 150 अन्य अज्ञात लोगों के विरुद्ध विभिन्न सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था.

यह भी पढ़ें-
मुलायम सिंह की बहू ने किया नोटबंदी का समर्थन

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola