बच्चों को दिया जहर,एक बच्चे की मौत, 2 की हालत गंभीर

Updated at : 06 Nov 2017 6:31 PM (IST)
विज्ञापन
बच्चों को दिया जहर,एक बच्चे की मौत, 2 की हालत गंभीर

नोएडा: नोएडा के थाना दनकौर क्षेत्र के तालडा गांव में रहने वाले तीन बच्चों को अज्ञात व्यक्ति ने जहर दे दिया जिसमें एक बच्चे की मौत हो गयी. जबकि दो बच्चों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. थाना दनकौर प्रभारी निरीक्षक फरमूद अली ने बताया कि तालडा गांव के रहने वाले […]

विज्ञापन

नोएडा: नोएडा के थाना दनकौर क्षेत्र के तालडा गांव में रहने वाले तीन बच्चों को अज्ञात व्यक्ति ने जहर दे दिया जिसमें एक बच्चे की मौत हो गयी. जबकि दो बच्चों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. थाना दनकौर प्रभारी निरीक्षक फरमूद अली ने बताया कि तालडा गांव के रहने वाले सुभाष के तीन बच्चों नकुल डेढ वर्ष, बंटी 8 वर्ष और विनीत 5 वर्ष को बीती रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने जहर दे दिया। तीनों को गंभीर हालत में ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर डॉक्टरों ने डेढ़ वर्षीय नकुल को मृत घोषित कर दिया वहीं विनीत और बंटी की हालत नाजुक बनी हुई है.

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है उनके अनुसार बच्चों के परिजन ने अभी तक किसी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं की है. वहीं गांव में चर्चा है कि बच्चों को पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने उन्हें जहर दिया था.बच्चों को जहर देने के बाद महिला ने भी जहर खा लिया जिसके बाद उसी की भी मौत हो गयी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें-
रेलवे कर्मी से मारपीट करने वाला जर्मन नागरिक जाली पासपोर्ट रखने के आरोप में गिरफ्तार

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola