ePaper

कैबिनेट मंत्री का चालक गिरफ्तार, कार बरामद

Updated at : 31 Oct 2017 3:01 PM (IST)
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री का चालक गिरफ्तार, कार बरामद

गोंडा / लखनऊ : उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के काफिले की गाड़ी से कुचल कर हुई बच्चे की मौत के मामले में पुलिस ने उक्त वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने दो दिन पहले हुई इस घटना जुड़ी कार भी बरामद कर ली है. पुलिस प्रवक्ता ने मंगलवार […]

विज्ञापन

गोंडा / लखनऊ : उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के काफिले की गाड़ी से कुचल कर हुई बच्चे की मौत के मामले में पुलिस ने उक्त वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने दो दिन पहले हुई इस घटना जुड़ी कार भी बरामद कर ली है. पुलिस प्रवक्ता ने मंगलवार को यहां बताया कि पिछले शनिवार देर शाम कर्नलगंज से परसपुर की ओर जा रहे प्रदेश सरकार के पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री राजभर के काफिले की गाड़ी से कुचल कर छह वषीय मासूम शिवा की मौत हो गयी थी. इस संबंध में पुलिस ने जिले के कर्नलगंज कोतवाली के भभुआ तिराहे से वाहन चालक रामजीत को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसकी कार भी बरामद कर ली है.

मालूम हो कि शनिवार की शाम कर्नलगंज के गोसाईं पुरवा में निकल रहे मंत्री ओम प्रकाश राजभर के काफिले में लगे हूटर की आवाज सुन कर शिवा भागने लगा था. इस दौरान काफिले के वाहन से कुचल कर उसकी मौत हो गयी थी. इस दुर्घटना के बाद भी मंत्री का काफिला नहीं रुकने से नाराज ग्रामीणों ने बच्चे का शव सड़क पर रख कर प्रदर्शन भी किया था. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये की सहायता दिये जाने की घोषणा की थी. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पूर्व मंत्री विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह ने सोमवार की शाम पीड़ित के घर जाकर ढाई लाख रुपये की सहायता राशि सौंपी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola