ePaper

देश को बोलने वाला नहीं, काम करके दिखाने वाला प्रधानमंत्री चाहिये : मायावती

Updated at : 11 Oct 2017 5:15 PM (IST)
विज्ञापन
देश को बोलने वाला नहीं, काम करके दिखाने वाला प्रधानमंत्री चाहिये : मायावती

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने आज कहा कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने देश के सामने इस कड़वे सच को स्वीकार कर लिया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोलने वाले प्रधानमंत्री हैं. विपक्षी पार्टियों व आम जनता की भी यही शिकायत है कि देश को बोलने वाला नहीं बल्कि काम करके दिखाने वाले […]

विज्ञापन

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने आज कहा कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने देश के सामने इस कड़वे सच को स्वीकार कर लिया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोलने वाले प्रधानमंत्री हैं. विपक्षी पार्टियों व आम जनता की भी यही शिकायत है कि देश को बोलने वाला नहीं बल्कि काम करके दिखाने वाले प्रधानमंत्री की जरूरत है.

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह केमंगलवार उत्तर प्रदेश दौरे के दौरान दिये गये भाषणों पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मायावती ने अपने बयान में कहा कि स्वतंत्र भारत के इतिहास में यह पहला मौका है जब देश का प्रधानमंत्री सिर्फ एकतरफा तौर पर अपनी बात कहने में विश्वास रखता है और उसके लिये सरकारी माध्यमों व संसाधनों का केवल अपने लिये इस्तेमाल करना पसंद करता है. सरकारी शक्ति का दुरपयोग करके विपक्ष की बातों के साथ-साथ स्वतंत्र व निष्पक्षता को हर प्रकार से दबाने का प्रयास करता है. फिर भी भाजपा एंड कंपनी का यह कहना है कि उसने देश को बोलने वाला प्रधानमंत्री दिया है. लेकिन मूल प्रश्न यह है कि ऐसा केवल बोलने वाला प्रधानमंत्री देश के गरीबों, मजदूरों, किसानों, बेरोजगार, युवकों, छोटे व मझोले व्यापारियों के साथ-साथ अन्य मेहनतकश लोगों के किस काम का जो उन वर्गों की समस्या का समाधान करने के बजाय उनके जीवन को और ज्यादा नरक कर रहा है.

उन्होंने कहा कि कुछ इसी तरीके पर उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार भी चल रही है, जिसकी कथनी और करनी में बड़ी खाई जैसा अंतर है. खासकर अपराध-नियंत्रण व कानून-व्यवस्था के मामले में तो स्थिति लगातार बदतर होती जा रही है क्योंकि खुद सत्ताधारी पार्टी के लोग हर प्रकार के अपराध में लिप्त पाये जा रहे हैं. ऐसे में मुख्यमंत्री स्तर पर समीक्षा भी बेमायने होकर रह गयी लगती है क्योंकि जनता को इससे कोई भी राहत नहीं मिल पा रही है.

ये भी पढ़ें… राहुल गांधी को स्मृति ईरानी से लगता है डर : शाहनवाज हुसैन

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola