सरयू नदी में नाव पलटने से छह की मौत, मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की सहायता

Updated at : 07 Oct 2017 12:20 PM (IST)
विज्ञापन
सरयू नदी में नाव पलटने से छह की मौत, मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की सहायता

बहराइच (उत्तर प्रदेश): जिले के रामगांव इलाके में सरयू नदी में आज सुबह एक नाव पलटने से दो बच्चों सहित नौ लोग डूब गये, इनमें से छह लोगों की मौत हो गयी जबकि तीन तैर कर सुरक्षित बाहर निकल आये. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे में छह लोगों के मारे जाने पर शोक जताते हुए […]

विज्ञापन

बहराइच (उत्तर प्रदेश): जिले के रामगांव इलाके में सरयू नदी में आज सुबह एक नाव पलटने से दो बच्चों सहित नौ लोग डूब गये, इनमें से छह लोगों की मौत हो गयी जबकि तीन तैर कर सुरक्षित बाहर निकल आये. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे में छह लोगों के मारे जाने पर शोक जताते हुए उनके निकट परिजन को दो-दो लाख रपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है. जिलाधिकारी अजयदीप सिंह ने बताया कि रामगांव इलाके में लगा मेला देखने के लिए कल रात पास के गांव के कुछ लोग आये थे. आज सुबह नौ लोग नाव से सरयू नदी पार कर वापस जा रहे थे, उसी दौरान हादसा हुआ. नाव में पानी भरने से वह डूब गयी.

जिलाधिकारी ने बताया कि नाव में सवार तीन लोग तैरना जानते थे, वह सुरक्षित बाहर निकल आये और अन्य को बचाने के लिए मदद मांगने लगे। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह छह बजे डायल 100 से जिला प्रशासन को सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासन का पूरा अमला राहत कार्य में लग गया. उन्होंने कहा कि नाव दुर्घटना में मारे ग सभी छह लोगों के शव बरामद कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. मौके पर मौजूद अपर जिलाधिकारी संतोष राय ने बताया कि हादसे में मारे गये लोगों की पहचान गोपालपुर और बेहटा निवासियों विजय (16), बृजेश (20), राजेश (25), तीरथ (12), मगन (17) और शकील (12) के रूप में हुई है.

राय ने कहा, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नाव में सवार बच्चे व युवक बिना चप्पू के हाथ व चप्पलों से नाव चलाने की कोशिश कर रहे थे। वह नदी की आधी चौड़ाई पार भी कर चुके थे. लेकिन बीच नदी में पहुंचने के बाद नाव में पानी भरना शुरू हो गया और वह डूब गयी. मामले की जांच की जा रही है.मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सहायता राशि के अतिरिक्त मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित बीमा योजना के अन्तर्गत पांच-पांच लाख रुपये की धनराशि भी उपलब्ध करायी जायेगी. योगी ने इस दुर्घटना में मारेगये लोगों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की.

यह भी पढ़ें-
यूपी : मुजफ्फरनगर में पति और मासूम बच्चे को बंधक बनाकर उनके सामने महिला के साथ गैंग रेप

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola