ePaper

राहुल गांधी के अमेठी दौरे की प्रशासन ने दी अनुमति

Updated at : 02 Oct 2017 2:57 PM (IST)
विज्ञापन
राहुल गांधी के अमेठी दौरे की प्रशासन ने दी अनुमति

अमेठी: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बुधवार से होने वाले तीन दिवसीय दौरे को जिला प्रशासन ने मंजूरी दे दी है. अमेठी के जिलाधिकारी योगेश कुमार ने कहा, राहुल को चार से छह अक्तूबर के बीच अमेठी आना था. हमने कभी इस दौरे से मना नहीं किया. हमने जिला कांग्रेस प्रमुख को गोपनीय पत्र भेजा […]

विज्ञापन

अमेठी: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बुधवार से होने वाले तीन दिवसीय दौरे को जिला प्रशासन ने मंजूरी दे दी है. अमेठी के जिलाधिकारी योगेश कुमार ने कहा, राहुल को चार से छह अक्तूबर के बीच अमेठी आना था. हमने कभी इस दौरे से मना नहीं किया. हमने जिला कांग्रेस प्रमुख को गोपनीय पत्र भेजा था कि दौरे को एक या दो दिन के लिए टाल दिया जाए क्योंकि सुरक्षाकर्मी दुर्गा मूर्ति विसर्जन और मोहर्रम के मद्देनजर व्यस्त हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सांसद तय कार्यक्रम के अनुसार ही आना चाहते थे इसलिए प्रशासन से इसकी मंजूरी दे दी.

इस बीच उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा कि राहुल को दौरा स्थगित करने के लिए कहकर भाजपा सरकार ने अपनी कायरता और भय को दर्शाया है. सरकार को आशंका है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष के दौरे से दस अक्तूबर को होने वाला भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय मंत्रियों स्मृति ईरानी एवं नितिन गडकरी का दौरा धूमिल पड़ सकता है.

जिला कांग्रेस प्रमुख योगेन्द्र मिश्र ने कहा कि राहुल अपने निर्वाचन क्षेत्र की जनता से मिलने आ रहे हैं. उन्हें रोका नहीं जा सकता। वह तय कार्यक्रम के अनुसार चार अक्तूबर को आयेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola